सिरोही – (रमेश टेलर)सहायक निदेशक लोक सेवाएं हरिसिंह देवल ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार राज्य में निर्वाचक नामावलियों के विशेष पुनरीक्षण का कार्य क्रम प्रगति पर है। इस विशेष गहन पुनरीक्षण के सफल आयोजन के लिए अधिकारियों एवं कर्मचारियों की व्यस्तता को दृष्टिगत रखते हुए फरवरी माह में आयोजित होने वाली 05 फरवरी प्रथम गुरूवार को ग्राम स्तरीय जनसुनवाई एवं 12 फरवरी द्वितीय गुरूवार को होने वाले अटल जनसेवा शिविर को स्थगित किया गया है। 19 फरवरी, तृतीय गुरूवार को आयोजित होने वाली जिला स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन यथावत रखा जाएगा।
Related Posts
निर्धारित दर से अधिक राशि लेने व बिना पर्याप्त दस्तावेजों के राशन कार्ड में नाम अपडेट करने पर 2 ई-मित्र धारकों पर 5-5 हजार रूपये की शास्ति आरोपित
जालोर 14 अक्टूबर। सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग द्वारा जिले में 2 ई-मित्र धारकों द्वारा अनियमितता बरतने पर उन पर…
पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया 5 फरवरी को जिले के दौरे पर रहेंगे
सिरोही – रमेश टेलर पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया 5 फरवरी को जिले के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम…
पादरली में अवरुद्ध मार्गों पर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित ने किया निरीक्षण
आहोर।(छगन मीणा) विधायक छगनसिंह राजपुरोहित ने पादरली क्षेत्र में नारवणा–कवराड़ा सड़क पर श्मशान के पास लंबे समय से बनी पानी…

