भीषण गर्मी में अग्नि कुंडो के बीच रामगिरी की योग साधना

चारो ओर अग्निकुंड के बीच बैठ कर रहे साधना, 41 दिवसीय अनुष्ठान

सिरोही – (रमेश टेलर) जावाल कस्बे के कृष्णावती नदी किनारे स्थित उर्ध्व हट योगी महंत रामगिरी महाराज आश्रम में शुभ मुहूर्त में 41 दिवसीय अग्नि तपस्या का शुभारंभ| हुआ।
इन दोनों भीषण गर्मी में आम आदमी को दोपहर में बहार निकलना भी मुश्किल हो रहा है वहां रामगिरी महाराज 41 दिन तक दोपहर 12 से 3 बजे तक अपने दोनों हाथ ऊपर रख कर तपस्या में लीन रहेंगे।


इस दौरान आश्रम परिसर में सिरोही, जालोर, बाड़मेर, पाली, उदयपुर सहित क्षेत्रों से श्रद्धालु बड़ी संख्या में दर्शन के लिए पहुंच रहे है। दिनभर धार्मिक अनुष्ठान और भजन-कीर्तन का आयोजन हो रहा है, जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना हुआ है। आश्रम को आकर्षक रोशनी से सजाया गया है, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। संत के चारों ओर 11 अग्नि कुंडो की धुनी के बीच कठिन तपस्या में बैठते हैं।
महंत रामगिरी महाराज दोनों हाथ ऊपर रखकर इस कठोर साधना में लीन है। इस तपस्या का उद्देश्य विश्व कल्याण, जनकल्याण, पशु कल्याण, गो माता को राष्ट्रीय माता का दर्जा दिलाने का संकल्प तथा नारी अत्याचार के खिलाफ जागरूकता फैलाना है।

रामगिरी महाराज कई वर्षों से अपना एक हाथ ऊपर रख कर तपस्या कर रहे है। ।

error: Content is protected !!