युवा वाहन रैली निकाल कर पहुंचे जिला कलेक्टर
सिरोही – रमेश टेलर
जावाल क्षेत्र से गो भक्तों ने सोमवार को ऊर्ध्ववान हटयोगी 1008 रामगिरिजी महाराज के आश्रम से रैली के रूप में रवाना हो कर अपने अपने वाहनों से जिला मुख्यालय पहुंच कर गो माता के सम्मान को ले कर जिला कलक्टर को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में बताया कि देश में गौ माता का सम्मान होना चाहिए और गो माता की हत्या संपूर्ण देश में बंद होनी चाहिए, गौ माता है तब तक ही सृष्टि का संचालन हो था है। ओर पर्यावरण का संतुलन बना रहेगा।
आश्रम में धर्म सभा में सभी को संबोधित करते हुए गो यात्रा का शुभारंभ किया गया।
यात्रा जावाल के हरजी चौराहे से प्रारंभ होकर राणा प्रताप सर्कल, सिरोही राम झरोखा होते हुए कलेक्टर ऑफिस तक संपन्न हुई। यात्रा में सैकड़ों की संख्या में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान डीजे की धुन पर गौ माता के सम्मान के गीतो पर युवाओं ने जय गौ माता, जय गोपाला के नारे लगा कर वातावरण भक्तिमय बना दिया।
अवसर पर संत सानिध्य में ऊर्ध्ववान हटयोगी 1008 रामगिरिजी महाराज (जावाल) एवं ईश्वर भारती महाराज (जावाल) का विशेष सानिध्य प्राप्त हुआ।
साथ ही आसपास क्षेत्र से आए संत महात्माओं के साथ काफी संख्या गो भक्त शामिल हुए।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस का जाब्ता भी मौजूद रहा, जिसने यातायात व्यवस्था को सुचारु रूप से संभाले रखा।

