जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर ने एचपीवी वैक्सीन को लेकर आमजन से की अपील

सिरोही – (रमेश टेलर) राजस्थान सरकार के चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा एचपीवी (HPV) टीकाकरण कार्यक्रम को गति देने के लिए प्रदेशभर में विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

सरकार बालिकाओं के हित में एचपीवी टीकाकरण के लिए जिला कलेक्टर सिरोही रोहिताश्व सिंह तोमर ने जिले के सभी माता पिता जिनकी बच्ची की उम्र 14 वर्ष से 15 वर्ष के बीच की है से अपील की है कि अपनी बेटी को एचपीवी वैक्सीन जरूर लगवाये । यह वैक्सीन सर्वाइकल कैंसर जैसी घातक एवं दर्दनाक बीमारी से बचाती है।
यह टीका भारत सरकार द्वारा सभी सरकारी पीएचसी, सीएचसी, उप जिला अस्पताल एवं जिला अस्पताल में निशुल्क उपलब्ध है।
साथ ही उन्होंने बताया कि इस टीके के बारे में भ्रामक एवं जूठी ख़बरों से बचें।

स्कूलों और आंगनबाड़ी के जरिए होगा टीकाकरण

सभी सरकारी व निजी स्कूलों के प्रधानाचार्य 14 से 15 वर्ष की बालिकाओं को नजदीकी टीकाकरण केंद्र तक लाकर टीकाकरण सुनिश्चित कर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को अपने क्षेत्र की बालिकाओं को चिन्हित कर मोबिलाइजेशन की जिम्मेदारी दी गई है।
• ANM, ASHA और स्वास्थ्य टीम माइक्रोप्लानिंग के आधार पर टीकाकरण अभियान को गति देंगी।

    इस संबंध में सीएमएचओ डॉ. दिनेश खराड़ी ने बताया कि HPV टीकाकरण बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाने का एक प्रभावी माध्यम है। अभिभावक अपनी बेटियों को नजदीकी टीकाकरण सत्र पर जरूर लेकर आएं वहां स्वास्थ्य विभाग की टीम पूरी तरह तैयार है और सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।

हमारा लक्ष्य है कि जिले की प्रत्येक पात्र बालिका तक यह टीका पहुंचे।वर्तमान में जिला सिरोही में 1534 बालिकायो को एचपीवी वैक्सीन लगायी जा चुकी है एवं जिला सिरोही इस उपलब्धि में राज्य में पांचवे पायदान पर है ।

अभियान का उद्देश्य

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य 14-15 वर्ष की बालिकाओं को टीका लगाकर सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षा प्रदान करना है। विभाग ने सभी जिलों को लक्षित वर्ग की शत-प्रतिशत कवरेज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इस टीकाकरण कार्यक्रम में लक्षित समूह 14 वर्ष आयु की वे बालिकाएं हैं, जिन्होंने अपना 14वां जन्मदिन पूर्ण कर लिया है, लेकिन अभी 15 वर्ष की नहीं हुई हैं। इन्हीं बालिकाओं को एचपीवी का टीका लगाया जाएगा।

error: Content is protected !!