सिरोही
शिवगंज में गौमाता के बछड़े का कटा हुआ धड़ मिलने से लोगो में आक्रोश
पूर्व विधायक संयम लोढ़ा ने पुलिस अधीक्षक से की बात
सिरोही – रमेश टेलर
शिवगंज के संतोषी नगर में गौ माता के बछड़े का कटा हुआ धड़ मिलने की सूचना के बाद पूर्व विधायक संयम लोढ़ा ने पशुचिकित्सालय पहुंचकर मामले की जानकारी ली एवं मौके पर मौजूद पुलिस उपाधीक्षक पुष्पेंद्र वर्मा से बातचीत कर इस मामले को गंभीरता से लेकर कठोर कार्यवाही की मांग की।
इस मामले को लेकर पशुपालन मंत्री जोराराम कुमावत से भी दूरभाष पर बात कर संपूर्ण घटना की जानकारी देकर त्वरित जांच करवाने की मांग की।

