मंडवाड़ा में डे नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ भव्य शुभारंभ
सिरोही – (रमेश टेलर) मंडवाड़ा के केसीसी ग्राउंड में तीन दिवसीय डे नाइट हार्ड टेनिस क्रिकेट बॉल टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ शुक्रवार रात्रि को समाजसेवी पुनीत अग्रवाल जावाल ने विधिवत रूप से फीता काटकर किया। मुख्य अतिथि पुनीत अग्रवाल ने उद्घाटन मैच की दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय लेकर मैच की पहली गेंद खेल कर टूर्नामेंट का आगाज किया।
बतौर मुख्य अतिथि अग्रवाल ने कहा कि यह आयोजन युवाओं को एक बेहतर मंच प्रदान करते हैं और स्थानीय स्तर पर प्रतिभा को निखारने में मदद करते हैं, यह टूर्नामेंट न केवल खेल भावना और अनुशासन को बढ़ावा देते हैं बल्कि युवाओं में नई ऊर्जा का संचार भी करते हैं।वहीं आयोजन में विशिष्ट अतिथि के रूप में गौसेवक मोहनलाल पुरोहित,नारायणलाल, मंछाराम व कन्हैया लाल पुरोहित मौजूद रहे।
आयोजन समिति के जीवन राजपुरोहित ने बताया कि इस प्रतियोगिता में सिरोही जालौर पाली जिलों की कुल 24 टीमें भाग ले रही है, उद्घाटन मैच फोदर फाइटर मंडवाड़ा और दाता इलेवन मोहब्बत नगर के बीच खेला गया, मोहब्बत नगर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया जिस पर उन्होंने आठ ओवर में 72 रन बनाए, लक्ष्य का पीछा करने उतरी फोदर फाइटर मंडवाड़ा की टीम ने 7 वे ओवर में ही 4 विकेट खोकर 75 रन बनाकर 6 विकेट से जीत दर्ज की।आयोजन समिति के शंकर मेघवाल और दशरथ पुरोहित ने बताया कि इस क्रिकेट प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य स्थानीय प्रतिभाओं को निखारना और युवाओं को नशा मुक्त व अनुशासित बनाना है।
इस दौरान काफी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहें।

