किसान बोले – बारदान नही होने से गेहूं तुलाई में ढिलाई ,किसान परेशान

समर्थन मूल्य खरीद केन्द्र पर बारदानों की कमी बनी समस्या: किसान परेशान, ट्रैक्टरों की लगी लम्बी कतार:-

रोडला/आहोर ।(सुरेश कुमार) समर्थन मूल्य रबी विपणन वर्ष 2026-27 में गेहूं खरीद केन्द्र भूती (रोडला ) खरीद केन्द्र पर इन दिनों गेहूं खरीद के लिए बारदान की कमी के कारण केन्द्र पर तुलाई का कार्य ठप हो गया है। क्षेत्र के किसानों को भीषण गर्मी और तेज धूप से दूर -दराज से ट्रैक्टर -ट्रालियों में फसल लेकर आए किसान केन्द्र पर परेशान हो रहे। किसान प्रकाश गर्ग ने बताया कि वर्तमान में खरीद केन्द्र पर बारदान का स्टाक पूरी तरह समाप्त हो गया है जिससे किसानों को बारदान की कमी की वजह से परेशानी उठानी पड़ रही है। वहीं किसान मंगलसिह पादरली ने बताया कि बारदान की कमी की वजह से ट्रेक्टर के साथ पिछले दो दिनों से परेशानी उठानी पड़ रही है। वहीं तुलाई की अंतिम तिथि करीब होने से किसानों को बारदान की कमी से खासी समस्या हो रही है। उन्होंने किसानों की समस्या के समाधान की मांग की। वहीं किसान बाबूसिंह पादरली ने बताया कि भूती के खरीद केन्द्र रोडला में बारदान की कमी से किसानों को दिनभर इंतजार करना पड़ रहा है। वहीं किसान उम्मेद सिंह ने बताया कि इस खरीद केन्द्र पर तुलाई हेतु बारदान की विकट स्थिति बनी हुई है बारदान नहीं होने से किसानों को मायुसी हाथ लग रही है भीषण गर्मी के दौर में भूती गेहूं खरीद केन्द्र पर तुलाई हेतु बारदाना आपुर्ति बहाल करते हुए गेहूं खरीद केन्द्र सुचारू रूप से संचालित करने की मांग भारतीय खाद्य निगम जालोर से की।

इनका कहना:-
वहीं मंडी प्रभारी ने बताया कि भूती केन्द्र (रोडला) गेहूं खरीद केन्द्र पर बारदानें की कमी के सम्बन्ध में उच्च अधिकारियों को अवगत करवाया गया है 13 हजार बारदानों को शीघ्र भेजवाने के सम्बन्ध में अवगत करवाया गया है। आपुर्ति प्राप्त होते ही पुनः तुलाई शुरू की जाएगी।

मंडी प्रभारी व्यवस्थापक सुरेश कुमार चौधरी भूती वृहत प्राथमिक कृषि ऋणदात्री सहकारी समिति लि. भूती (जालोर)

error: Content is protected !!