युवक की अचानक तबीयत बिगड़ने से हुई मौत

जावाल-गोल मार्ग पर पैदल जा रहे युवक की मौत, गर्मी से चक्कर आने की आशंका


सिरोही । जिले के बरलूट थाना क्षेत्र में जावाल-गोल मार्ग पर एक युवक की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवक पैदल जा रहा था, तभी तेज गर्मी के कारण उसे चक्कर आ गया और वह सड़क किनारे गिर पड़ा।
घटना की सूचना मिलने पर बरलूट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को बेहोशी की हालत में जावाल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान सुरेश कुमार पुत्र गोपालराम लोहार निवासी पालड़ी एम के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह जावाल से गोल की ओर पैदल जा रहा था।
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। मामले को लेकर पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है।

error: Content is protected !!