सांसद लुम्बाराम चौधरी ने प्रबुद्ध जनों से किया जनसंपर्क

सिरोही – (रमेश टेलर)प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार के गौरवमयी 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे विशेष जनसंपर्क अभियान के तहत जालौर-सिरोही के सांसद लुम्बाराम चौधरी ने सिरोही विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कृष्णगंज में प्रबुद्ध जनों के साथ जनसंवाद किया।

इस अवसर पर सांसद श्री चौधरी ने केन्द्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं ऐतिहासिक उपलब्धियों की जानकारी देते हुए कहा कि विगत 12 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन और जनसेवा के नए आयाम स्थापित किए हैं। सरकार की नीतियों का लाभ समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य किया गया है।

उन्होंने उपस्थित प्रबुद्ध जनों से संवाद करते हुए कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा गरीब, किसान, महिला, युवा एवं वंचित वर्ग के उत्थान के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनसे करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आया है। उन्होंने इन योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान भी किया।

जनसंवाद के दौरान सांसद चौधरी ने स्थानीय प्रबुद्ध नागरिकों से क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा करते हुए उनके सुझाव भी प्राप्त किए।

error: Content is protected !!