सिरोही। राजस्थान सरकार के राज्यमंत्री ओटाराम देवासी रविवार को सिरोही जिले के विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। निजी सचिव जगदीश देवासी द्वारा जारी जानकारी के अनुसार राज्यमंत्री देवासी सुबह सिरोही नगरपालिका द्वारा आयोजित शहरी सेवा शिविर का निरीक्षण करेंगे तथा आमजन को पट्टों का वितरण करेंगे।
इसके बाद वे सूचना केंद्र पहुंचकर केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों पर आधारित “12 साल विश्वास से विकास” प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे। इसके पश्चात आबूरोड स्थित अर्बुदा मार्बल औद्योगिक क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
शाम को राज्यमंत्री देवासी राजपूत समाज सेवा संस्थान द्वारा आयोजित ग्रीष्मकालीन युवा राजपूत प्रशिक्षण शिविर एवं क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। निर्धारित कार्यक्रमों के बाद वे रात्रि में सरकारी वाहन से मुंडारा के लिए प्रस्थान करेंगे।
निजी सचिव जगदीश देवासी ने उक्त कार्यक्रमों की जानकारी दी।
सिरोही: राज्यमंत्री ओटाराम देवासी रविवार को जिले के दौरे पर रहेंगे

