22 जनवरी को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रस्तावित दौरे को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौपी

कार्यकर्ता पिले चावल देकर मुख्यमंत्री की आमसभा में आने का न्योता देंगे

सिरोही (रमेश टेलर) मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के 22 जनवरी को प्रस्तावित सिरोही दौरे की तैयारी को लेकर मंगलवार को सिरोही सर्किट हाउस में सिरोही विधानसभा के भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में बाली विधायक पुष्पेंद्रसिंह राणावत, भाजपा जिलाध्यक्ष रक्षा भंडारी, प्रदेश संगठन से हरिराम रिणवा व जिला प्रमुख अर्जुनराम पुरोहित ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के दौरे की जानकारी भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता अधिक से अधिक आमजन तक पहुंचाएं। सोसियल मीडिया पर अधिक से अधिक प्रचार प्रसार करे। मुख्यमंत्री आगमन को लेकर शहर में होर्डिंग लगाए। जिसको लेकर पदाधिकारीयों व कार्यकर्ताओं को दायित्व सौंपते हुए उन्हें पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ निर्वहन करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा अरविंद पैवेलियन में आमसभा को संबोधित करेंगे जिसमें अधिक से अधिक संख्या में आमजन की उपस्थिति सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की प्रस्तावित सभा को सफल बनाने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को सक्रिय सहभागिता आवश्यक है। मुख्यमंत्री की सभा में लोगों को लाने ले जाने के लिए वाहन, भोजन, पानी आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रोहित खत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री की आमसभा सिरोही मुख्यालय पर होने से सिरोही शहर से लोगों को अधिक से अधिक संख्या में लाया जाइये। शहर के प्रत्येक वार्ड में कार्यकर्ता घर घर जाकर पिले चावल देकर मुख्यमंत्री की सभा मे आने का न्योता देंगे।

साथ ही भोपू प्रचार कर लोगो को मुख्यमंत्री के सिरोही आगमन की जानकारी दी जाए। बैठक में भाजपा जनप्रतिनिधी, विधानसभा क्षेत्रों के मंडल अध्यक्ष, मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के अध्यक्ष, जिला पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी सहित कार्यकर्ता मौजूद थे।

error: Content is protected !!