सिरोही – रमेश टेलर
सामाजिक न्याय एंव अधिकारिता विभाग राजस्थान सरकार के सौजन्य एवं श्री भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति जयपुर एवं जैन रिलीफ सोसायटी, सिरोही के संयुक्त तत्वावधान में विशाल निःशुल्क दिव्यांग अंग उपकरण वितरण शिविर का आयोजन 31 जनवरी से 2 फरवरी तक अजित विहार छात्रावास, तीन बत्ती चौराह शांतिनगर सिरोही में किया जाएगा।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उप निदेशक राजेन्द्र कुमार पुरोहित ने बताया कि इस शिविर में कृत्रिम पैर, कृत्रिम हाथ, तिपहिया साइकिल, बैशाखी, वॉकर, व्हील चेयर, कैलिपर, वृद्धजन छडी, श्रवण संत्र इत्यादि का निःशुल्क वितरण किया जाएगा।
इच्छुक दिव्यांगजन आधारकार्ड, दिव्यांग प्रमाण पत्र एवं यूडीआईडी कार्ड की छायाप्रति लेकर शिविर में भाग लेकर अपनी आवश्यकता के अनुरूप अंग उपकरण प्राप्त कर सकते हैं।

