जावाल में ‘एक शाम बायोसा माताजी के नाम’ विशाल भजन संध्या का हुआ आयोजन

भजनो कि प्रस्तुतियों पर झूमें भक्त

जावाल । बायोशा मित्र मंडल के बैनर तले ‘एक शाम बायोसा माताजी के नाम’ विशाल भजन संध्या का आयोजन दिगम्बर, ऊर्जावान हठ योगी राम गिरीजी महाराज के सान्निध्य मे मंगलवार शाम को किया गया।


भजन संध्या में भजन कलाकार राजेश सैन एंड पार्टी, भजन गायक वरदाराम माली तथा भजन गायिका सीता माली (बालोतरा) ने शानदार भजनों की प्रस्तुतियां देकर श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। वही इन भजन संध्या के दौरान कड़ाके की ठंड के बावजूद भजनों कि प्रस्तुतियों पर मौजूद श्रोता देर रात भी झूमते नजर आये। वहीं बायोशा मित्र मंडल के युवाओं ने भजन संध्या की जिम्मेदारी ने खूबी निभाई

error: Content is protected !!