जावाल में संत शिरोमणि रविदास महाराज का जन्मदिन मनाया

सिरोही। (रमेश टेलर) जावाल के बाबा रामदेव मंदिर परिसर में मेघवाल समाजबंधुओं ने रविवार को संत शिरोमणि रविदास महाराज की जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया। मंदिर परिसर में रविदास के तस्वीर पर पुजारी चेतनदास व गौतमदास ने माल्यार्पण व दीप प्रजलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की । इस दौरान समाजबंधुओं ने संबोधित करते हुए कहा कि रविदास महाराज का मेघवाल समाज में विशेष स्थान है, समाज में उनका महत्व व आस्था भी बाबा रामदेव महाराज के समान ही है,क्योंकि रविदास ने समाज में छुआछूत को खत्म करने के लिए एवं समानता लाने के लिए, पाखंडवाद व अंधविश्वास मिटाने के लिए, निर्गुण भक्ति करते हुए समाज को नई दिशा दी, वे मूर्ति पूजा अंधविश्वास व छुआछूत के सख्त खिलाफ थे। इसलिए संत रविदास मेघवाल समाज के साथ-साथ अन्य समाजों के भी आराध्य देव है, जिनका उनके हृदय में विशेष स्थान है । इस मौके पर समाजबंधु मौजूद रहे ।

प्रसाद का भोग लगाया गया , रविदास जयकारों से गूंजा

रविदास जयंती समारोह के दौरान महाप्रसादी का आयोजन हुआ । इसमें श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की वहीं बाबा रामदेव व संत शिरोमणि रविदास महाराज के जयकारों से वातावरण गूंजा ।

error: Content is protected !!