तीन दिवसीय दिव्यांग सहयोगी उपकरण वितरण कैम्प सम्पन्न

निशुल्क उपकरण पा कर दिव्यांगो के चेहरे खिले

सिरोही – रमेश टेलर

जिला प्रशासन, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, श्री भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति जयपुर तथा जैन रिलीफ सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में अजीत विहार सिरोही में तीन दिवसीय निःशुल्क अंग एवं उपकरण वितरण शिविर सोमवार को पूर्ण हो गया।
शिविर में राज्यमंत्री ओटाराम देवासी के हाथों जरूरतमंद दिव्यांगजनों को फुट, कैलिपर, कृत्रिम हाथ, तिपहिया साइकिल, व्हीलचेयर, बैसाखी, वृद्धजनों के लिए कान की मशीन और छड़ी आदि निःशुल्क वितरित की गई ।समाजसेवी जय विक्रम हरण ने बताया कि शिविर में शिरीष हरण, आशुतोष पटनी, सुरेश जैन, आदित्य पटनी, जयंतीलाल जैन, विजय जैन, विक्रम सिंह जी यादव सहित कई सदस्य ने निस्वार्थ भाव से सेवा और सहयोग दिया
जिले के कोने कोने से इस शिविर का लाभ लेने बडी संख्या में दिव्यांग पहुंचे सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग से अधिकारी राजेंद्र जी के स्टाफ का सहयोग रहा।


भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति जोधपुर से भंवर कंवर, मनीष यादव, दीपक सघवी, हरीश कुमार, गोपाल सिंह राव तथा जैन रिलीफ सोसायटी सिरोही का भी योगदान उल्लेखनीय रहा।
कैम्प में करीब 500दिव्यांग लाभान्वित हुए। जिसमें तिपहिया साइकिल, व्हीलचेयर, कान की मशीनें, कृत्रिम अंग एवं अन्य आवश्यक उपकरण प्रदान किए गये। आवश्यक उपकरण पा कर दिव्यांगो के चेहरों पर खुशी नजर आई। ईसवीआयोजन दिव्यांगों के जीवन को सरल बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

error: Content is protected !!