अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ राजेश गोयल की अध्यक्षता में साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित

सिरोही – रमेश टेलर

अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ राजेश गोयल की अध्यक्षता में सोमवार को साप्ताहिक समीक्षा बैठक का आयोजन आत्मा सभागार में हुआ।
बैठक को संबोधित करते हुए अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ गोयल ने सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि राज्य सरकार द्वारा रात्री चौपाल, जनसुनवाई एवं सम्पर्क पॉर्टल के माध्यम से आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान कर उन्हें राहत पहुंचाने का कार्य नियमित रूप से किया जा रहा है उन्होंने कहा कि सभी जिला स्तरीय अधिकारी नियमित रूप से प्राप्त परिवेदनाओं का निस्तारण सुनिश्चित करें साथ ही अधीनस्थों के स्तर पर लंबित प्रकरणो की मॉनिटरिंग करते हुए उनका भी समयबद्ध निस्तारण करना सुनिश्चित करें उन्होंने इस दौरान विभागवार लंबित प्रकरणों और निस्तारित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारीयों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिये।
एडीएम डॉ गोयल ने इस दौरान पिछली बजट घोषणाओं एवं उनके क्रियान्वयन के संबंध में समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिये। एडीएम डॉ गोयल ने विभागीय अधिकारियों से उनके विभाग से संबंधित बजट घोषणाओं के प्रगतिरत, लंबित एवं पूर्ण होने की विस्तृत समीक्षा करते हुए कहा कि राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप घोषणाओं का समयबद्ध सफल क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए साथ ही जिन घोषणाओं के सम्बन्ध में तकनीकी,प्रशासनिक व वित्तीय मार्गदर्शन अपेक्षित है उनके सम्बन्ध में भी उच्चाधिकारियों से सम्पर्क करते हुए त्वरित क्रियान्विति सुनिश्चित की जाए।
बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रकाशचंद अग्रवाल,टीएडी उपायुक्त राजलक्ष्मी गहलोत सहित सम्बन्धित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

error: Content is protected !!