दिशाहीन कैमरे से कैसे होगी शहर की निगरानी
सिरोही (रमेश टेलर)जावाल ग्राम पंचायत क्षेत्र में अपराधिक गतिविधियों पर पैनी नजर रखने के लिए भले ही पूर्व में नगर पालिका कार्यकाल में लाखों रुपए की लागत से सार्वजनिक स्थानों समेत जगह जगह पर सीसी कैमरे लगाए गए हो । लेकिन अब पंचायत बनने के बाद अधिकारियों की अनदेखी के कारण पोलो पर लगे सीसी कैमरे नकारा साबित हो रहे हैं।
पोलो पर लगे कैमरों कई जगह आड़े तिरछे हो गए है। समय रहते ध्यान नहीं दिया जाता हैं तो सभी भी कैमरे जमीन पर गिर सकते हैं।
कैमरों कई बार हो चुके है खराब
दरअसल जावाल में लाखों रुपए खर्च कर जगह जगह पर कैमरे लगाए गए हो । लेकिन ये पूर्व में भी कैमरे बार बार खराब हो चुके है । इस संबंध में मीडिया ने समाचार प्रकाशित कर विभाग का ध्यान आकर्षित कर फिर ठीक करवा दिया था।

जिस से पुलिस को अपराधिक गतिविधियों में अंकुश लगाने में सरलता मिली साथ ही अपराधियों में भी खोप व्याप्त था।
जावाल में पूर्व में पालिका की ओर से लगाए गए कैमरों में से कई लुढ़के कैमरे बयान कर रहे है । उसके बावजूद पंचायत मौन नजर आ रही है। इससे पंचायत के कार्यशैली कई सवाल खड़े हो रहे है।
तीसरी आंख का कौन बनेगा सहारा
दरअसल जावाल में लगे कैमरे के कई पोल व कैमरे लुढ़के हुए पड़े है । इससे पुलिस आपराधिक गतिविधियों पर कैसे नजर रखेंगे । आखिर इन लाचार कैमरों के सहारा कौन कब बनेंगे ।
इनका कहना …..
जावाल लगे कैमरों की टूटने व उनके पोल आड़े तिरछे की जानकारी नहीं थी । अभी ही जानकारी मिली है । उन्हें जल्द ही ठीक करवा देंगे ।
नारायणलाल राणा, ग्राम विकास अधिकारी
इनका कहना …
कैमरों अस्त व्यस्त पड़े है इससे पुलिस को काफी परेशानी झेलनी पड़ती है। इस बारे में पंचायत को जानकारी दे दी है ।
राजेंद्रसिंह शेखावत चौकी प्रभारी

