मंडवारिया में श्री दाता सादुर्लसिंह जी मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का हुआ शुभारंभ

◆ धूमधाम से कलश यात्रा व विशाल शोभायात्रा का हुआ आयोजन

◆ बुधवार को गाजे बाजे के साथ होगी प्राणप्रतिष्ठा

सिरोही – (रमेश टेलर)सिरोही के मंडवारिया गाँव में स्थित श्री दाता सादुर्लसिंह जी मंदिर में आयोजित प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ 10 फरवरी मंगलवार को धार्मिक उल्लास और भक्ति भाव के साथ हुआ। इस अवसर पर कलश यात्रा के साथ एक भव्य व विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
शोभायात्रा में हाथी, घोड़े, सुसज्जित रथ, ऊंटगाड़ियाँ एवं विभिन्न धार्मिक व सांस्कृतिक झांकियाँ आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहीं। मशहूर कलाकारों द्वारा प्रस्तुत की गई आकर्षक झांकियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। शोभायात्रा ग्राम के प्रमुख मार्गों से होती हुई बस स्टैंड पहुँची, जहां से पुनः मंदिर परिसर तक गई।
इस अवसर पर गाजियाबाद से पधारे नारायण गिरी महाराज, मंडवारिया महंत तीर्थ गिरी महाराज, लहर भारती , एवं श्याम गिरी महाराज का सानिध्य प्राप्त हुआ, बुधवार को गाजे बाजे के साथ वैदिक मंत्रोच्चार के साथ होगी प्राणप्रतिष्ठा।

प्राणप्रतिष्ठा महोत्सव को ले कर गांव में रंगबिरंगे लाइटों के साथ आकर्षक मंडपों से सजाया गया हैं। साथ महोत्सव को ले कर अलग अलग आधुनिक झूले लगाए गए हैं।

error: Content is protected !!