जयपुर । राजस्थान भाजपा ने संगठन में उर्जा और अनुभवी नेतृत्व को मजबूत करने का बड़ा कदम उठाया है प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ एवं शीर्ष नेतृत्व ने जालोर जिले से संघ प्रष्ठभूमि के जमीनी स्तर के कार्यकर्ता आवड़दान चारण को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य घोषित कर सबको चौकाया है।
सामान्य किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाले चारण संगठन में बुथ स्तर से लेकर प्रदेश संगठन में विभिन्न दायित्वों पर काम करने के अनुभवी हैं।
पिछले विधानसभा एवं लोकसभा चुनावों में श्री चारण चुनाव प्रबंधन समिति में प्रवास विभाग समन्वयक जैसे महत्वपूर्ण विभाग में कार्यरत थे
इसके अलावा भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं नमो एप के प्रदेश संयोजक का भी काम संभाला है।
क्षेत्र में जन सामान्य कार्यकर्ताओं, युवाओं में लोकप्रिय है।
यह नियुक्ति जालोर जिले एवं आहोर विधानसभा क्षेत्र के आम कार्यकर्ता को मजबूत करने वाली है इससे लगता है कि भाजपा अंतिम पंक्ति के कार्यकर्ता को याद रखती है।
संगठन के विश्वसनीय चारण की नियुक्ति से भाजपा संगठनात्मक एकजूटता, जनाधार विस्तार पर जोर दे रही है।
इस नियुक्ति से भाजपा संगठनात्मक कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।
चारण को भाजपा संगठन ने प्रदेश कार्यसमिति बनाया सदस्य

