सिरोही । स्वास्थ्य भवन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सिरोही डॉ.दिनेश खराड़ी की अध्यक्षता में पीसीपीएनडीटी अधिनियम पर कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में पीसीपीएनडीटी अधिनियम के प्रावधानों पर विस्तृत चर्चा की गई। मुखबीर योजना की जानकारी दी गई एवं भ्रूण लिंग परीक्षण की शिकायत दर्ज कारण कराए जाने हेतु विभाग द्वारा जारी किया गया व्हाट्सएप नं 9799997795 के बारे में अवगत करवाया गया।
जिले में संचालित पंजीकृत सोनोग्राफी केंद्र संचालकों एवं चिकित्सको को जानकारी देते हुए पंजीकृत केन्द्रो पर अधिनियम अनुसार पालन किए जाने वाले नियम व रिकॉर्ड संसाधन के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। महिला अधिकारीता विभाग की उपनिदेशक श्रीमती अंकिता राजपुरोहित ने बताया की बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना से शिशु लिंगानुपात में कमी को रोकने में मदद मिलती है और महिलाओं के सशक्तिकरण से जुड़े मुद्दों का समाधान होता है उन्हें उन्होंने बताया कि राजस्थान लाडो प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत सरकार प्रदेश की हर बेटी को जन्म से लेकर 21 वर्ष तक पूरे 7 किस्तों में डेढ़ लाख रूपए देगी। 1 अगस्त 2024 और उसके बाद जन्मी बालिकाओं के लिए योजना मान्य है सरकार द्वारा शुरू की गई यह योजना बालिकाओं के जन्म को प्रोत्साहन देने और उनके विकास में आर्थिक सहयोग कर बेटियों के जन्म को बोझ समझने से विपरीत उनके जन्म को सम्मान देने के उद्देश्य से बनाई गई है। कार्यशाला में डीपीसी पीसीपीएनडीटी श्री देव किशन छंगाणी, श्री नरेश कुमार टेलर डीपीएम , डॉ संजय नवल माॅ योजना, श्री सुरेश कुमार वरिष्ठ सहायक, श्री प्रेमाराम डीईओ पीसीपीएनडीटी सेल , एवं उपस्थित सभी प्रशिक्षणार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी श्रीमान डॉ दिनेश खराड़ी द्वारा बेटी बचाओ से संबंधित शपथ दिलवाकर कार्यक्रम का समापन किया गया

