सिरोही – रमेश टेलर
पूर्व विधायक संयम लोढ़ा ने कहा कि कुदरत की तरफ से सबको समान अवसर है किसी भी तरह का फर्क आपको दिखाई पड़ता है तो वह दुष्ट लोगों के द्वारा किया हुआ है। परमात्मा के द्वारा सूरज अपनी रोशनी सबको बराबर देता है। चांद अपनी चांदनी सबको बराबर देता है। पवन सबके लिए बराबर उपलब्ध है यह जिन लोगों ने भी यह मनुष्य मनुष्य में भेद बनाया है वह नकारे जाने लायक लोग हैं। लोढ़ा चड़ूआल में मेघवाल समाज धर्मशाला, जमा जागरण अष्टांग यात्रा की पूर्णता पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे।
लोढ़ा ने कहा कि इतिहास में अनेकों ऐसे महापुरुष में है जिन्होंने विपरीत परिस्थितियों के बाद भी अपने कर्म के जरिए पूरी दुनिया में सम्मान अर्जित किया। वह किन-किन परिस्थितियों में पैदा हुए लेकिन आज उनके भजनों के बिना, कोई भजन संध्या नहीं हो सकती है। उन्होंने कहा कि रविंदास ने जो लिखा उसको पढ़े बिना कोई हिंदी साहित्य का विद्यार्थी अपनी डिग्री नहीं कर सकता है। वह जिन परिस्थितियों में पैदा हुए वो आप सब की जानकारी में लेकिन वह वहां से निकलकर के हिंदुस्तान के 125 करोड लोगों के अधिकारों की रक्षा का प्रतिबिंब बन गए पुरुषों की सोच को समझ कर यह संविधान में लिखो एक-एक शब्द की रक्षा के लिए हमें सब हमेशा तत्पर रहेंगे। भक्तों ने 42 दिन में 375 किमी की कठिन अष्टांग यात्रा पूरी की उसके लिए मैं सभी को शुभकामनाएं देता हूं।
इस अवसर पर पूर्व विधायक संयम लोढ़ा ने पूज्य संत नरोत्तम दास जी महाराज का आशीर्वाद लिया।

