पूर्व हॉकी खिलाड़ी की बेटी का राजस्थान अंडर-17 हॉकी टीम में चयन

देलदर की नन्ही परी शबनम बानो का कमाल, गांव में खुशी की लहर
मेहनतकश पिता के संघर्ष और बेटी की लगन ने रचा नया इतिहास

सिरोही – (रमेश टेलर)

जिले के छोटे से गांव देलदर की एक होनहार बेटी ने अपने खेल प्रतिभा से पूरे क्षेत्र का नाम रोशन कर दिया है। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देलदर की छात्रा शबनम बानो, पिता शकुर खान व शारीरिक शिक्षक अयूब खान पठान व रंजी स्मिथ के चयन राजस्थान अंडर-17 हॉकी टीम में हुआ है। इस उपलब्धि की खबर मिलते ही गांव में खुशी का माहौल है और लोग नन्ही खिलाड़ी को बधाई दे रहे हैं।
शबनम बानो एक साधारण और गरीब परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनके पिता शकुर खान भी हॉकी के खिलाड़ी रहे चुके हैं, जो दिन-रात मेहनत करके परिवार का पालन-पोषण करते हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने अपनी बेटी के सपनों को कभी कमजोर नहीं पड़ने दिया और उसे पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में आगे बढ़ने के लिए लगातार प्रेरित किया। पिता की मेहनत और बेटी की लगन ने आज यह बड़ी सफलता दिलाई है।
जानकारी के अनुसार शबनम बानो अब 20 मार्च को रायपुर (छत्तीसगढ़) में आयोजित खेलो इंडिया नेशनल प्रतियोगिता में राजस्थान टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी। इसके बाद 1 अप्रैल से सब-जूनियर नेशनल हॉकी प्रतियोगिता मे रांची झारखंड में अपना दम -खम दिखायेगी

error: Content is protected !!