सिरोही – (रमेश टेलर)
श्री गणेश गौशाला, सिलदर में बुधवार को गौसेवा को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए ई-रिक्शा का शुभ मुहूर्त एवं प्रवेश किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया गया।
इस अवसर पर बताया गया कि यह ई-रिक्शा गौशाला के लिए अत्यंत उपयोगी साबित होगा। इसके माध्यम से गांव में घर-घर जाकर गुड़, रोटी, दाना एवं अन्य गौसेवा सामग्री एकत्रित की जाएगी। साथ ही गौशाला में लोडिंग-अनलोडिंग जैसे कार्यों में भी यह महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
इस दौरान हिरेन्द्रपाल सिंह देवड़ा ने सभी गौभक्तों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि गौमाता की सेवा से बढ़कर कोई सेवा नहीं है और सभी के सहयोग से यह कार्य संभव हो पाया है।
इस अवसर पर गौशाला समिति के पदाधिकारी कोषाध्यक्ष भेरूसिंह राजपुरोहित, सचिव तलकाराम मेघवाल, व्यवस्थापक नगाराम चौधरी सहित कमेटी सदस्य हिरेन्द्रपाल सिंह देवड़ा, दिलीप सुधार, रणजीतसिंह राजपुरोहित, कस्तूरचंद पुरोहित एवं पंडित हरीश त्रिवेदी उपस्थित रहे।
गौशाला समिति ने इस पुनीत कार्य में सहयोग देने वाले सभी गौप्रेमी भक्तों, सहयोगियों एवं ग्रामवासियों का हृदय से आभार व्यक्त किया। साथ ही ईश्वर से प्रार्थना की गई कि गौसेवा का यह कार्य निरंतर प्रगति करता रहे।

