सिरोही । जिले में 26 मार्च को राज्यमंत्री ओटाराम देवासी विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे दिनभर जिले के अलग-अलग आयोजनों में शिरकत करेंगे।
सुबह रामझरोखा मैदान में आयोजित कार्यक्रम में वे श्री राम चबूतरा एवं प्याऊँ के लोकार्पण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। इसके बाद गोयली में क्षेत्रपाल मंदिर के सामने महाराणा प्रताप चौक एवं मूर्ति अनावरण समारोह में भाग लेंगे।
दोपहर बाद राज्यमंत्री विश्व हिंदू परिषद द्वारा रामनवमी के अवसर पर आयोजित शोभायात्रा में भी सम्मिलित होंगे, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।
दिवस के अंत में शाम को वे सरकारी वाहन से मुंडारा के लिए प्रस्थान करेंगे।
इस संबंध में जानकारी राज्यमंत्री के निजी सचिव जगदीश देवासी द्वारा दी गई।
राज्यमंत्री ओटाराम देवासी का 26 मार्च को सिरोही दौरा

