धूमधाम से मनाई जाएगी बाबा साहेब की 135वीं जयंती

कवराडा में बैठक आयोजित, युवा मोर्चा ने सौंपी जिम्मेदारियां।

आहोर। भारतरत्न,संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती समारोह के भव्य आयोजन को लेकर सिलावटी युवा मोर्चा की बैठक कवराडा़ स्थित मेघवाल समाज सभाभवन में युवा मोर्चा संरक्षक हेड कांस्टेबल कूपाराम जोगसन एवं संस्थापक अध्यापक छगन बामणिया की अध्यक्षता में आयोजित हुई।

वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीपाराम परमार ने बताया कि आज की इस बैठक में अध्यापक छगन बामणिया को चांदराई से शुभारंभ होकर थुंबा,पादरली नारवणा,मानपुरा होते हुए कवराडा़ तक पहुंचने वाली भव्य वाहन रैली का संयोजक मनोनीत किया गया,वहीं तेज तर्रार वक्ता नरेंद्र दमामी को उद्घोषक की जिम्मेदारी सौंपी गई।
बैठक में निर्णय लेते हुए अन्य कार्यकर्ताओं को भी अलग अलग जिम्मेदारी सौंपी गई।
इस दौरान सचिव अध्यापक भरत राठौड़,पंच भीखाराम सोलंकी,हेड कांस्टेबल तुलसाराम मोबारसा,वरिष्ठ फार्मासिस्ट कांतिलाल मेंशन,नारायणलाल गुर्जर,मोहनलाल जोगसन,नारायणलाल गुर्जर,प्रवीणकुमार जोगसन,अशोक परमार,दिनेश जोगसन,कमलेश जोगसन,संतोष राठौड़,हजाराम परमार समेत कई समाज बंधु एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!