एक शाम बाबासाहेब अम्बेडकर के नाम कार्यक्रम व प्रतिभा सम्मान समारोह तैयारी हेतु बैठक आयोजित


उम्मेदपुर/आहोर। डाॅ. भीमराव अम्बेडकर एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसाइटी मेघवाल समाज बारह गांव पावटा उम्मेदपुर की रविवार को सभाभवन उम्मेदपुर में दौलतराम बाराडा की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक में आगामी 13 अप्रैल 2026 को आयोजित होने वाले एक शाम बाबा साहब के नाम एवं प्रतिभा सम्मान समारोह को सफल बनाने हेतु विस्तृत चर्चा की गई तथा कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई। बैठक में समाज के कई गणमान्य सदस्यों की उपस्थिति रही जिसमें उपाध्यक्ष गौविद परिहार, कोषाध्यक्ष फुलाराम सोलंकी, सचिव प्रताप बाराडा,एडवोकेट दौलतराज बाराड़ा, एडवोकेट पारसमल बाराड़ा, एडवोकेट रमेश कुमार बेदाना,विक्रम सोलंकी,जवाना राम, नारायण परिहार, नारायण तखतगढ़, दिनेश परिहार,उम्मेद सोलंकी, रमेश चावड़ा एवं लक्ष्मणराम सोलंकी आदि उपस्थित रहे।सभी सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अपने-अपने सुझाव दिए तथा पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

error: Content is protected !!