भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने शहीदों को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि


(टीकम पाल)
रानीवाड़ा – 2 अप्रैल 2018 का दिन भारतीय इतिहास में संपूर्ण भारत बंद के रूप में दर्ज है। इस दिन देश के दलित और आदिवासी भारी संख्या में सड़कों पर उतर गए थे। इसका कारण यह था कि उनके लिए ‘सुरक्षा कवच’ कहे जाने वाले अनुसूचित जाति/जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम में सुप्रीम कोर्ट द्वारा संशोधन किया गया था जिससे देशभर के दलितों और आदिवासियों में गुस्सा भर उठा था। वहीं उक्त आंदोलन में शहीद हुए लोगों को भीम आर्मी जिलाध्यक्ष भरत भाटिया के नेतृत्व में सांचौर शहर स्थित कार्यालय पर दो मिनट का मौन रख भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई ! सभी उपस्थित लोगों ने शहीद को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने शहीद के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प भी लिया। कार्यक्रम का समापन “जय भीम, नमो बुद्धाय, जय संविधान” के नारों के साथ हुआ। उक्त कार्यक्रम में भीम आर्मी कार्यकर्ता प्रकाश कुमार, कांतिलाल, आयुष , शाहिल भाई, दलपत कुमार,जयकिशन ,गणपत लाल विनोद कुमार ,संजु राम ,ईश्वर लाल, अशोक कुमार सहित अन्य भीम आर्मी कार्यकर्ता भी मौजूद थे !

error: Content is protected !!