भूति (जालौर)। भूति वृहत प्राथमिक कृषि ऋणदात्री सहकारी समिति लिमिटेड के तत्वावधान में ग्राम पंचायत भूति में नवीन 250 MT गोदाम के निर्माण कार्य को लेकर भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया।
यह गोदाम राज्य सरकार की बजट घोषणा वर्ष 2025-26 के अंतर्गत स्वीकृत किया गया है।
मुख्य अतिथि आहोर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शिला पूजन कर गोदाम की नींव रखी। विधायक ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि “इस नवीन गोदाम के निर्माण से भूति एवं रोडला ग्राम पंचायत के किसानों को खाद-बीज भंडारण में बड़ी सुविधा होगी और क्षेत्र में कृषि विकास को नई गति मिलेगी।”
कार्यक्रम में ग्राम पंचायत भूति प्रशासक जशोदा देवी, मंडल अध्यक्ष लाखाराम देवासी एवं समिति अध्यक्ष लक्ष्मी कंवर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
समारोह के दौरान समिति के व्यवस्थापक सुरेश कुमार चौधरी, सहायक व्यवस्थापक महावीर सिंह, सेल्समैन शंकर पूरी, खीमाराम एवं संजयपुरी उपस्थित रहे। इस अवसर पर ठा. लक्ष्मण सिंह, छैलसिंह भाटी, भंवरपूरी, मोहन मेवाड़ा, छोगजी खींची, सुरेंद्र कुमार माली, भीखाराम, रामाराम, अशोक कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं प्रगतिशील किसान उपस्थित थे। समिति पदाधिकारियों ने अतिथियों का साफा पहनाकर व माला अर्पण कर भव्य स्वागत किया।

