फुटपाथ तक जमा लेते है सामान , राहगीर परेशान
अतिक्रमण धारी वसूल रहे है किराया
सड़क के किनारे ही बिना खोप के लगा रहे हे ठेले
सिरोही – (रमेश टेलर)जावाल कस्बे से गुजरने वाले स्टेट हाइवे पर ही जालोर, भीनमाल, शिवगंज, कैलाशनगर को जोड़ने वाला अस्थाई बस स्टेंड होने से वहां दिनभर लोगों का जमावड़ा लगा रहता हैं। उधर ग्राम पंचायत के अनदेखी के चलते दिनोदिन अतिक्रमणधारियों की होड़ मची हुई है। बस स्टेंड के आसपास सड़क के बिल्कुल किनारे ही बिना किसी खोप के अपने ठेले लगा कर व्यापार कर रहे हैं । जिस से बस चालकों को भी अपने वाहन सड़क पर खड़े रख के सवारियों को उतारना व बैठाना पड़ रहा हैं।
इससे हरदम राहगीरों को हादसे का डर बना रहताहै ।
अतिक्रमण धारी अपनी दुकान या केबिन के आगे फुटपाथ तक सामान जमा लेते है। साथ ही खरीददार भी अपने वाहनों को बीच रास्ते में खड़े कर देते हे। इससे मजबूरन ही राहगीरों व विद्यार्थियों को विद्यालय आने जाने के लिए में सड़क पर चलना पड़ता है। ऐसे में हमेशा हादसे को न्यौता दे रहा है । लेकिन उसके बावजूद भी जिम्मेदारी की ओर से कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इस सड़क मार्ग से दिन भर जनप्रतिनिधियों के साथ प्रशासनिक अधिकारियों के वाहन गुजरे ने बावजूद किसी का ध्यान नहीं जाता हैं।
दो बार हुआ हादसा , जनहानि से बचे
दरअसल जावाल से गुजरने वाले स्टेट हाइवे पर पूर्व में रात्रि के समय एक बंपर के असंतुलित होने से पांच गोवंश को कुचल दिया था। वहीं शनिवार रात को एक डंपर की टक्कर हो गया । लेकिन गनीमत रही कि दोनों हादसे रात्रि के समय होने से कोई जनहानि नहीं हुई अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था ।

अतिक्रमण करने वालो की मची होड़ , भूमाफिया दे किराए पर
जावाल में अतिक्रमण धारियों की होड़ मची हुई है । जगह जगह पर अतिक्रमण कर रहे है । भूमाफियों ठेले समेत मिट्टी पत्थर डालकर कब्जा कर लेते है । उसके बाद उसी भूमि का किराया पर देकर राशि वसूल रहे है।
अतिक्रमणों की रोक के लिए अधिकारियों के सामने उठाए मुद्दे
गांव में हो रहे अतिक्रमणों को रोकने के लिए कई बार बैठकों में संबंधित अधिकारियों के सामने मुद्दा उठाया गया पर आश्वासन के सिवाय कुछ भी हासिल नहीं हुआ।
इनका कहना…..
इस बारे में जांच कर सीमा तय की जाएगी । उसके बाद ही नियमानुसार कारवाई की जाएगी
जावाल ग्राम विकास अधिकारी – नारायणलाल राणा

