आदर्श विद्या मंदिर, बरलूट का 10वीं का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट

विद्यार्थियों ने लहराया परचम

सिरोही (रमेश टेलर) आदर्श विद्या मंदिर, बरलूट का सत्र 2025-26 की कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम अत्यंत शानदार और प्रेरणादायक रहा
विद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों ने अपनी मेहनत और लगन से विद्यालय का नाम रोशन किया है।
​विद्यालय प्रबंधन समिति से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस वर्ष कक्षा 10वीं में कुल 56 विद्यार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनमें से सभी ने सफलता प्राप्त कर विद्यालय का शत-प्रतिशत परिणाम दिया।
विद्यालय में अध्यनरत विद्यार्थियों ने
​90% से 94.99%: 05 विद्यार्थी
​75% से 89.99%: 20 विद्यार्थी
​60% से 74.99%: 14 विद्यार्थी
​45% से 59.99%: 17 विद्यार्थी
​विद्यालय के टॉपर विद्यार्थी:
विद्यालय के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले भैया/बहिनों की सूची निम्नलिखित है:
​सुजल कुमार – 94.83%
​मोहित 91.67%
​भूमि कुंवर 91.50%
​हर्षिल प्रजापत 91.00%
​कीर्तिपाल सिंह 90.00%
​विद्यालय परिवार ने सभी सफल विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं। इस सफलता का श्रेय विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, कुशल मार्गदर्शक शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग को जाता है।

error: Content is protected !!