आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक, बरलूट में शिशु वार्षिकोत्सव सम्पन्न

सिरोही – रमेश टेलर

आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक, बरलूट में मंगलवार को शिशु वार्षिकोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम में पावन सानिध्य प्रदान करते हुए महंत मंगलपुरी महाराज ने कहा कि संस्कृति एवं शिक्षित समाज ही भारत को सिरमौर बन सकता है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता नगेन्द्र सिंह मेड़तिया, विकास अधिकारी भारतीय जीवन बीमा निगम, सिरोही ने की।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वगतारामजी गुरु, सहायक प्रधानाचार्य, राउमावि नवारा रहे। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि
“शिक्षा वह शेरनी का दूध है जो पियेगा वह दहाड़ेगा।”
उन्होंने महिला राष्ट्रपति का उदाहरण देते हुए बताया कि शिक्षा के माध्यम से सपने पूरे होते हैं।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत गीत, कविताएं, नृत्य, भजन एवं एकांकी ने उपस्थित अभिभावकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य जितेन्द्र कुमार रावल, प्रभारी दरगा राम कुम्हार, व्यवस्थापक सरुपाराम, कोषाध्यक्ष अमराराम प्रजापत, समिति सदस्य रमेश कुमार, भैरुदान चारण सहित विद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्र एवं संस्कृति के प्रति समर्पण भाव के साथ हुआ।

error: Content is protected !!