आहोर।(छगन मीणा) भारतीय जनता पार्टी संगठन को और मजबूत करने के उद्देश्य से आहोर विधानसभा क्षेत्र में संगठनात्मक नियुक्तियां की गई हैं। जारी सूची के अनुसार बिशनसिंह सोलंकी को आहोर विधानसभा संयोजक तथा भंवरपुरी गोस्वामी को सह-संयोजक नियुक्त किया गया है।
यह नियुक्तियां भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ व आहोर विधायक छगन सिंह राजपुरोहित के निर्देशानुसार तथा भाजपा जिलाध्यक्ष जसराज राजपुरोहित की अनुशंसा पर की गई हैं।
इन नियुक्तियों के बाद क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा गया। पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूत होगा।
वहीं नवनियुक्त संयोजक बिशनसिंह सोलंकी व सह-संयोजक भंवरपुरी गोस्वामी ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे पूरी निष्ठा और मेहनत के साथ निभाया जाएगा। साथ ही पार्टी की नीतियों और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्य किया जाएगा।
आहोर विधानसभा संयोजक बने बिशनसिंह सोलंकी, भंवरपुरी गोस्वामी सह-संयोजक नियुक्त

