अर्बुदा नंदीशाला की 1.50 करोड की किश्त नगरपरिषद में पड़ी, लोढ़ा ने की गोपालन मंत्री कुमावत से की बात

सिरोही – (रमेश टेलर) पूज्य संत दत्त शरणानंद महाराज प्रेरित श्री अर्बुदा नंदी तीर्थ धाम सिरोही का पूर्व विधायक संयम लोढ़ा ने रविवार को अवलोकन किया।
जिला स्तरीय इस नंदी शाला के लिए 2023- 24 के बजट में तत्कालीन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सरकार ने 4:50 करोड रुपए स्वीकृत किए थे। उसमें से भी अभी तक डेढ़ करोड़ रुपए की किश्त नगर परिषद सिरोही में पड़ी हुई हैं, जिसका लंबे समय से भुगतान नहीं किया जा रहा है। इस प्रकरण को लेकर गोपालन मंत्री जोराराम कुमावत से दूरभाष पर बात कर उन्हें संपूर्ण प्रकरण से अवगत कराया और उनसे कहा कि वह प्रयास कर तुरंत इस राशि को जारी करवाए।

पूर्व विधायक संयम लोढ़ा ने नंदीशाला के अवलोकन को देखकर कहां कि कांटेदार पेड़ और जूली फ्लोरा से अटी पड़ी गौशाला की वह 1700 बीघा भूमि पूरी तरह से निखर गई है। पूर्व में पंकज गांधी के द्वारा लगाए गए पेड़ जिसे हम तपोवन के नाम से जानते हैं की उपस्थिति इस पूरी भूमि के सौंदर्य में चार चांद लगा रही हैं। संपूर्ण क्षेत्र की पूरी तारबंदी की जा चुकी है और चारों तरफ़ विचरण कर रहे नंदी से पूरी नंदी शाला अलग ही रूप में दिख रही हैं। आने वाले समय में यह नंदी शाला देश में गौ सेवा के अग्रणी केंद्र के रूप में उभरकर आएगी।

लोढ़ा ने नंदी शाला के परिसर में घूम कर किए गए विकास कार्यों और सुविधाओ का अवलोकन किया। इस दौरान प्रकाश प्रजापति, दशरथ नरूका मौजूद रहे।

श्री अर्बुदा नंदी तीर्थ धाम के पीआरओ अशोक पुरोहित ने बताया कि नंदीशाला में कर्मचारी आवास छः कमरे, राम चौकी, कार्यालय, बड़े चारा गोदाम, 16 गोआवास (शेड), 3 लाख लिटर 3 पानी की टंकी, गोशाला की एमओयू की भूमि पर 10किमी तक चारो तरफ की सुरक्षा तारबंदी, ग्वालो के आवास, दो बोरिंग मोटर सहित अन्य कार्य किए जा चुके हैं।

error: Content is protected !!