सिरोही – रमेश टेलर
भारतीय जनता पार्टी सिरोही मंडल मे पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के तहत मंडल कार्यशाला प्रशिक्षण शिविर का आयोजन भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय भारत माता और डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की तस्वीरों पर माल्यार्पण कर दीप प्रचलित कर किया गया।
कार्यक्रम को राज्यमंत्री ओटाराम देवासी,सांसद लुम्बाराम चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ रक्षा भंडारी ने भी संबोधित किया।प्रशिक्षण वर्ग में पार्टी कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा, कार्यशैली और समाज सेवा से जुड़े विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षण वर्ग में विभिन्न विषयों पर वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।
प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य वीरेंद्र सिंह चौहान ने पार्टी की कार्यपद्धति पर अपने विचार रखते हुए संगठनात्मक अनुशासन और कार्यशैली पर प्रकाश डाला।प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नारायण देवासी ने वैचारिक अधिष्ठान विषय पर कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा से अवगत कराया।
इस दौरान जिला महामंत्री गणपत सिंह राठौड़, भाजपा जिला उपाध्यक्ष ताराराम माली,
जिला प्रवक्ता लोकेश खंडेलवाल ने सोशल मीडिया, ने कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया। इस दौरान भाजपा पदाधिकारियों के काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम की रूपरेखा भाजपा नगर अध्यक्ष चिराग रावल ने प्रस्तुत की।

