सिरोही – रमेश टेलर
भाजप प्रदेश संगठन में सिरोही जिले से नारायण पुरोहित को प्रदेश मंत्री पद पर नियुक्त होने पर जिले वासियों में खुशी की लहर नजर आई, भाजपा कार्यकर्ताओ द्वारा स्वागत का दौर जारी है। इसी कड़ी में बुधवार को जावाल में नवनियुक्त प्रदेश मंत्री नारायण पुरोहित का भाजपा जावाल मंडल एवं बरलूट मंडल के कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से साफा व फूलमाला पहना कर जोरदार स्वागत कर बधाई दी। पूर्व जिलामंत्री तुलसीराम पुरोहित ने प्रदेश अध्यक्ष समेत संगठन का आभार व्यक्त कर बताया कि इस बार संगठन ने जिले से पहली बार प्रदेश मंत्री के पद पर पूर्व जिलाध्यक्ष नारायण पुरोहित को स्थान दिया जो जिले के लिए खुशी की बात है। नवनियुक्त प्रदेश मंत्री पुरोहित ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि में आप सभी के लिए के ततपर रहूँगा।

इस दौरान सिरोही प्रधान हसमुख मेघवाल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष छगनलाल घांसी, जिलामंत्री सविता कुँवर, जावाल मंडल अध्यक्ष विक्रम माली, बरलूट मंडल अध्यक्ष कांतिलाल पुरोहित, ओबीसी जिलाध्यक्ष अमराराम प्रजापत, पूर्व जालोर जिला महामंत्री भारता राम, छगनलाल पुरोहित, रंजितराज पुरोहित, जगदीश भाई नून, पूर्व मंडल अध्यक्ष हेमन्त नागर, अशोक पुरोहित, विजय सिंह, केसाराम, समेत काफी संख्या कार्यकर्ता मौजूद रहे।

