प्रदेशाध्यक्ष राठौड़ 15 अप्रैल को करेंगे विधायक जन सुविधा केंद्र का उदघाटन
सिरोही – (रमेश टेलर)
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का 15 अप्रेल को प्रस्तावित सिरोही दौरे को लेकर भाजपा जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष डॉ रक्षा भंड़ारी की अध्यक्षता व राज्यमंत्री ओटाराम देवासी व सांसद लुम्बाराम चौधरी के सानिध्य में बैठक आयोजित हुई।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रोहित खत्री ने बताया कि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष व राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ का 15 अप्रैल को सिरोही जिले में प्रस्तावित कार्यक्रम है जिसमें सिरोही विधायक जनसुनवाई केंद्र का उदघाटन करेंगे, पत्रकार वार्ता करेंगे व भाजपा जिला स्तरीय बैठक लेंगे। 17-18 अप्रैल का आबुराज में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का प्रस्तावित दौरा है और 21 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बालोतरा जिले के पचपदरा में राजस्थान रिफाइनरी का उदघाटन का प्रस्तावित दौरे को लेकर भाजपा की बैठक हुई।
राज्यमंत्री ओटाराम देवासी ने कहा कि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष व राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ 15 अप्रेल को विधायक जन सुविधा केंद्र का उदघाटन करेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मंशा है कि विधायक जन सुविधा केंद्र में आमजन की समस्याओं का तुरंत प्रभाव से निस्तारण किया जाए। जिसको लेकर हर विधानसभा क्षेत्र में विधायक जन सुविधा केंद्र खोले जा रहे है। उन्होंने कहा कि विधायक जन सुविधा केंद्र जनता का है यहाँ जो भी परिवेदनाएं आएगी व जिला स्तर से निस्तारण होने वाली होगी वह जिला प्रशासन से निस्तारण होगी और जयपुर स्तर की होगी वह जयपुर से निस्तारण होगी। इससे आमजन को कही भटकने की जरूरत नही पड़ेगी और जनता की समस्याओं का निस्तारण भी जल्द होगा। उन्होंने कहा कि 2 साल के अंदर सिरोही विधानसभा के विकास कार्य के लिए 1500 करोड़ का बजट लाया। भाजपा सरकार में सिरोही जिले में 2 सालों में कहीं ऐतिहासिक कार्य हुए। सांसद लुंबाराम चौधरी,
भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ रक्षा भंड़ारी ने प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ पहली बार सिरोही भाजपा जिलास्तरीय बैठक ले रहे है जिसकी तैयारियों को लेकर भाजपा पदाधिकारीओं व कार्यकर्ताओं को व्यवस्थाओं को लेकर जिम्मेदारी सौपी।
उन्होंने बताया कि 17-18 अप्रैल का आबुराज में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का प्रस्तावित दौरा है और 21 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बालोतरा जिले के पचपदरा में राजस्थान रिफाइनरी का उदघाटन का प्रस्तावित दौरे को लेकर भी तैयारियों को लेकर जवाबदारी दी। इस दौरान काफी संख्या भाजपा पदाधिकारियों के साथ कार्यकर्ता मौजूद रहे।

