आहोर । शिव भारतगैस द्वारा लाइट फाइबर सिलिन्डर लॉन्च किया गया ।आहोर मे आज नए उपभोक्ताओ को भारतगैस लाइट फाइबर सिलिन्डर का गैस कनेक्शन जारी किया गया । गैस उपभोक्ता अपने पुराने सिलिन्डर को जमा करवा के नया फाइबर सिलिन्डर ले सकते है जिसमे की उपभोक्ता को 300 रुपए प्रति सिलिन्डर डिपाजिट राशि जमा करवानी होगी ! अभी हमारे कार्यालय मे सिलिन्डर बदलने हेतु बुकिंग की जा रही है ।अभी यह सिलिन्डर प्राथमिक स्तर पर आहोर शहर के उपभोक्ताओ को दिया जाएगा उसके बाद एक-एक गाँव को जारी किया जाएगा ।
यह सिलिन्डर वजन मे हल्का ,हैन्डल करने मे आसान ,डस्ट फ्री है एवं इस सिलिन्डर मे गैस का लेवल दिखता है ,इस सिलिन्डर मे 10kg एल पी जी गैस आएगी इसलिए उपभोक्ता को 10 kg के अनुसार ही रीफिल मूल्य देना होगा ।

