प्रभु राम के प्रकाटय के साथ निकलेगी भव्य शोभायात्रा
सिरोही – (रमेश टेलर) विश्व हिंदू परिषद के जोधपुर प्रांत सहमंत्री महेन्द्रसिंह राजपुरोहित ने कहा कि राम हमारे आदर्श है, राम हमारे आराध्य हैं, राम हमारे प्राण है। भगवान श्रीराम केवल एक नाम नहीं, बल्कि आदर्श जीवन शैली के प्रतीक हैं।
कठिन परिस्थितियों में भी उन्होंने सत्य और धर्म का मार्ग नहीं छोड़ा । 26 मार्च गुरुवार को सिरोही शहर में निकलने वाली रामनवमी शोभा यात्रा की तैयारी को लेकर शनिवार की रात्रि को हिंदू महोत्सव समिति द्वारा सर्व समाज की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि राम हमारे हिन्दू समाज के स्वाभिमान का प्रतीक है उन्होंने कहा कि सत्य सनातन की रक्षा के लिए हिंन्दुओ को जागृत होना जरूरी है। पुरोहित ने लव जिहाद के खिलाफ सख्त संदेश देते हुए कहा कि उन्हे जानकारी मिली है कि पिछले कुछ समय से सिरोही जिले में भी लवजिहाद की घटनाओ में बडो़तरी हुई है ये चिंता का विषय है।
उन्होने कहा कि हिंदू समुदाय को सतर्क रहने और ऐसे मामलों के खिलाफ अब एकजुट होकर आवाज उठाने का काम करना होगा।
पुरोहित ने रामनवमी पर शोभायात्रा की तैयारियो पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि सर्व समाज ने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव यानी श्री रामनवमी पर शहर को एक ऐतिहासिक उत्सव का साक्षी बनाने का निर्णय लिया है।

इस अवसर पर आर एस एस के जिला प्रचारक योगेश जी ने कहा कि लव जिहाद जैसी घटनाओं को परिवार के भीतर संवाद मजबूत कर रोका़ जा सकता है. उन्होंने जोर देते हुए कहा कि जब घर और परिवार में नियमित बातचीत होगी, तो ऐसी समस्याओं पर स्वतः अंकुश लगेगा.।
श्री रामनवमी शोभायात्रा की तैयारियों को अंतिम रूप देने और इस भव्य आयोजन हेतु सर्व समाज की सहभागिता को लेकर शनिवार रात्रि में आदर्श वि़द्या मंदिर रामझरोखा में हिंदू महोत्सव समिति के अध्यक्ष किशनलाल सेन,आरएसएस के जिला प्रचारक योगेशजी,विहिप के प्रांत सहमंत्री महेन्दसिंह राजपुरोहित,विश्व हिन्दू परिषद के जिलाध्यक्ष शंकरलाल माली एंव सरंक्षक संजय अग्रवाल के सानिध्य में हिंदू महोत्सव समिति एवं विश्व हिन्दू परिषद के तत्वाधान में सर्व हिंदू समाज की बड़ी बैठक में सभी ने एक स्वर में पूरे नगर को भक्ति और उत्साह के रंग में मनाने की सहमति प्रदान की।
हिन्दू महोत्सव समिति के प्रचार प्रमुख संजय कुमार वर्मा एवं सह प्रचार प्रमुख रोहित खत्री ने बताया कि शनिवार की रात्रि में सर्व समाज एवं सामाजिक संगठनों की रखी बैठक में तय किया गया कि प्रभु राम के जन्मोत्सव के बाद निकलने वाली शोभायात्रा भव्य और ऐतिहासिक हो इसके लिए 36 कोमो के प्रत्येक समाज और संस्था संगठन के प्रतिनिधियों ने जिम्मेदारी ली.। वर्मा ने बताया कि सिरोही नगर के अलावा पिंडवाड़ा ,झाडोली कोजरा ,जनापुर ,रेवदर ,आबूरोड,सरुपगंज ,रोहिड़ा,वासा,धान्ता,वाटेरा में भी रामोत्सव के साथ शोभायात्रा निकलेगी ।
उन्होने बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य हिन्दू समाज में सांस्कृतिक पुनर्जागरण और एकता का संदेश देना है। वर्मा ने बताया कि प्रभु श्री राम की 18 फूट एवं बजरंगबली की 15 फुट की मूर्ति शोभायात्रा मेँ सभी के लिए आकर्षण का केंद्र रहेगी। रामनवमी पर निकलने वाली विराट एवं भव्य शोभायात्रा में हिन्दू समाजों और संगठनों के द्वारा अलग-अलग झांकियानों की रूपरेखा तय कर उसमे 36 कौम एवं समाज संगठनों की भागीदारी तय कि गई। उन्होने बताया कि शोभायात्रा में भगवान राम की ध्वजा लेकर घुड़सवार चलेंगे उसके पीछे दो उंट,संतो के रथ, बैंड, नासिक ढोल, गैर नृत्य करते नृतक और हनुमान जी के प्रतिकात्मक वाले आठ फिट के कलाकार भी साथ में रहेगें। इस दौरान विभिन्न हिन्दू संगठनों के साथ काफी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

