राज्यमंत्री ने की पत्रकार वार्ता
सिरोही – (रमेश टेलर)राज्य बजट 2026–27 को लेकर राज्यमंत्री ओटाराम देवासी ने सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता में राज्य बजट में प्रदेश व जिले को दी गई सौगातों के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन व मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार राजस्थान को विकसित राज्य बनाने के लिए संकल्पबद्ध है। उन्होंने बताया कि बजट 2026-27 राजस्थान के समग्र एवं सतत विकास को सुनिश्चित करेगा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत 2047 के विजन को आगे बढ़ाएगा।
उन्होंने कहा कि यह बजट 8 करोड़ प्रदेशवासियों के प्रति हमारे कर्तव्यों का दस्तावेज है। बजट 2026-27 महिला, युवा, मजदूर, वंचित, किसान सहित सभी वर्गों के कल्याण को समर्पित है।
राज्यमंत्री ओटाराम देवासी ने कहा कि बजट 2026-27 गांव, गरीब और किसानों के लिए हितकारी बजट है तथा यह विकसित राजस्थान 2047 की कार्ययोजना के 10 संकल्पों को साकार करने वाला बजट है।
राज्यमंत्री देवासी ने बताया कि बजट में प्रदेश के साथ-साथ सिरोही जिले में आधारभूत संरचनाओं के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई हैं, जिससे जिले के विकास को नई गति मिलेगी।
जिसमे सिरोही जिले के लिए प्रमुख घोषणाएं बजट में शिवगंज में गौतमजी-देवावेरा आरसीसी पुलिया निर्माण सहित विभिन्न सड़क कार्यों के लिए करोड़ों रुपए की स्वीकृति दी गई है। रेवदर, पिंडवाड़ा और सिरोही क्षेत्र में कई सड़क और पुलिया निर्माण कार्य प्रस्तावित किए गए हैं। आबूरोड-मंडार-सांचौर राजमार्ग के लिए 535 करोड़ रुपए की घोषणा की गई है। इसके साथ ही प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 5 ट्यूबवेल और 10 हैंडपंप लगाए जाएंगे। जिले में नए 33/11 केवी जीएसएस निर्माण कार्य भी स्वीकृत किए गए हैं। राज्यमंत्री ओटाराम देवासी ने कहा कि इन घोषणाओं से जिले के विकास को नई दिशा मिलेगी और आमजन को सीधा लाभ प्राप्त होगा।
पत्रकार वार्ता में विधायक समाराम गरासिया गरासिया, जिला प्रमुख अर्जुन पुरोहित, भाजपा जिला महामंत्री नरपतसिंह राणावत, वरिष्ठ नेता वीरेंद्रसिंह चौहान, जिला मीडिया प्रभारी रोहित खत्री, चिराग रावल, महिपाल चारण, बाबूसिंह माकरोडा समेत काफी संख्या में पत्रकार बंधु मौजूद रहे।

