सिरोही (रमेश टेलर)
जावाल में 1 फरवरी को होने वाले विराट हिन्दू सम्मलेन को ले कर शुक्रवार को जावाल मंडल के गांवों में भगवा वाहन रैली निकाली गई।
कार्यकर्ता अपने वाहनों पर भगवा ध्वजा बांधे रैली में शामिल हुए। वाहन रैली जावाल के शहीद स्मारक से रवाना हो कर मुख्य मार्गो से होते हुए जामोतरा, उड़ मंडवाड़ा, पाडीव, गोल के गांवों में निकली जहां ग्रामीणों को 1 फरवरी को होने वाले विराट हिन्दू सम्मलेन व धर्म सभा में आने का न्योता दिया।
इस दौरान शांति व्यवस्था के लिए पुलिस का जाब्ता साथ रहा।

1 फरवरी को जावाल में विराट हिन्दू सम्मलेन व धर्म सभा से पहले गांव में विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी जिसमें मनोज एंड रिया पार्टी द्वारा देशभक्ति से ओतप्रोत झांकियों के साथ श्रंगारित रथ, घोड़े, डीझे के साथ कलश धारण किए बालिकाएं साथ रहेगी। तो वहीं धर्मसभा में संत महात्माओं के साथ मुख्य वक्ताओं द्वारा संबोधित किया जायेगा। हिन्दू सम्मलेन को ले कर जावाल के मुख्य मार्गो समेत बस स्टेंड पर विशाल द्वार व भगवा ध्वजों से सजाया गया हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई हैं।

