जिला कलेक्टर ने किया शिविरों का निरीक्षण

सिरोही – (रमेश टेलर) जिला कलेक्टर अल्पा चौधरी ने गुरुवार को कालंद्री में आयोजित ग्राम उत्थासेन शिविर का अवलोकन किया एवं अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

जिला कलेक्टर ने इस दौरान सभी विभागों की टेबलों पर जाकर उनके द्वारा की जा रही कार्यवाही का अवलोकन किया साथ ही आमजन से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनी एवं सम्बंधित को निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होने इस दौरान आपसी बंटवारानामा के आदेशो की प्रतियां संबंधित काश्तकारों को सुपूर्द की साथ ही उपस्थित महिलाओं से विभिन्न राजकीय योजनाओं के संबंध में संवाद किया, शिविर में मोदाराम का हाथों हाथ पेंशन सत्यापन भी किया गया।

error: Content is protected !!