जिले में घरेलू एलपीजी गैस आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह सुचारू व सामान्य – जिला कलेक्टर


एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता, आमजन को नहीं होगी कोई परेशानी
जिला कलेक्टर चौधरी ने बैठक लेकर दिए आवश्यक निर्देश

सिरोही – रमेश टेलर

जिला कलेक्टर अल्पा चौधरी की अध्यक्षता में जिले में व्यवसायिक गैस सिलेंडरो एवं घरेलू गैस सिलेंडरों की आपूर्ति किये जाने के सम्बन्ध में समस्त सैल्स ऑफिसर (गैस) एवं समस्त गैस एजेन्सी धारकों की बैठक का आयोजन गुरूवार को एनआईसी सभागार में किया गया। बैठक में जिले के समस्त उपखंड अधिकारी(समस्त), समस्त पुलिस उपाधीक्षक एवं समस्त प्रवर्तन निरीक्षक भी वीसी के माध्यम से उपस्थित रहे।
उन्होंने एलपीजी गैस आपूर्ति के सम्बन्ध में निर्देश दिये कि आपूर्ति, उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था की गहनता से मॉनिटरिंग की जाए तथा सुचारू प्रबंधन सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने कहा कि सभी सम्बन्धित अधिकारी आमजन को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो ये सुनिश्चित करें साथ ही एलपीजी गैस और पेट्रोलियम उत्पादों की जमाखोरी व कालाबाजारी पर विशेष निगरानी रखी जाए तथा ऐसे मामले पाए जाने पर सम्बन्धित के विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जाए।
घरेलू एलपीजी सिलेंडर से सम्बन्धित जानकारी सुझाव के लिए तीन हैल्पलाइन नंबर 112/181/1445 जारी किये गए हैं। उन्होंने कहा कि आमजन अधिकारिक सूचनाओं पर विश्वास करें और किसी भी समस्या के लिए सरकार की विभिन्न हेल्पलाइन नंबर की सहायता लें।
उन्होंने कहा कि जिला स्तरीय निगरानी कमेटी का गठन किया गया है। यह कमेटी घरेलू गैस सिलेंडर की स्टॉकिंग, आवाजाही एवं वितरण प्रक्रिया की प्रभावी मॉनिटरिंग करेगी तथा घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी एवं अन्य उद्देश्य के लिए इस्तेमाल के विरूद्ध प्रभावी रोकथाम सुनिश्चित करेगी।
उन्होंने आमजन में घरेलू गैस सिलेंडर की आपूर्ति की वस्तुस्थिति के बारे में ज्यादा से ज्यादा जागरूकता प्रचारित करने की बात कही। उन्होंने इसके लिए विभिन्न प्रचार माध्यमों का उपयोग करने के भी निर्देश दिये।
बैठक में विभिन्न गैस कंपनियों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहें जिन्होंने बताया कि रसोई गैस की आपूर्ति के सम्बन्ध में लगातार स्थिति नियंत्रण में है गैस कंपनियों द्वारा लगातार घरेलू गैस सिलेंडरों की आपूर्ति की जा रही है। ई केवाईसी एवं डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड के माध्यम से वितरण प्रक्रिया को पारदर्शी तरीके से संपन्न किया जा रहा है।
जिला कलेक्टर ने जिले वासियों से भी की अपील
जिला कलेक्टर ने जिले वासियों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें,जिले में आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह सूचारू बनी हुई है। उन्होंने कहा कि आमजन अधिकारिक सूचनाओं पर विश्वास करें और किसी भी समस्या के लिए सरकार की विभिन्न हेल्पलाइन नंबर 112/181/1445 की सहायता लें।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक डॉ प्यारेलाल शिवरान, अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ राजेश गोयल, उपखंड अधिकारी हरिसिंह देवल एवं जिला रसद अधिकारी जगदीश विश्नोई उपस्थि रहे।

error: Content is protected !!