जिम्मेदारों की अनदेखी से लाखों रुपए की लागत से बना उद्यान बदहाली का शिकार

बदहाली के आंसू बहा रहा है सांचीयाव माता उद्यान

सिरोही – (रमेश टेलर ) कस्बे में आम लोगो के टहलने के लिए सांचीयाव माता उद्यान का पूर्व में नगरपालिका कार्यकाल में 5 अक्टुबर 2023 को पूर्व विधायक संयम लोढ़ा के हाथों लोकार्पण हुआ था। उस दौरान उद्यान में तरह तरह बहुकीमती पौधे लगाए गए थे। साथ ही रंग बिरंगी रोशनियों से चमचमाता नजर आता था।
शाम के समय कस्बेवासीओ के लिए टहलने की पहली पसंद सांचीयाव माता उद्यान बना था। शाम होते ही काफी संख्या में महिलाओं के साथ बच्चे उद्यान की ओर रुख कर वहां मनोरंजन करते थे। ओर सुबह में युवा वहां लगे कसरत के साधनों से कसरत आदि करते थे।
लेकिन जावाल नगरपालिका से पुनः जावाल ग्राम पंचायत बनने के बाद उद्यान के देखरेख के अभाव में बदहाली के आंसू बहाता नजर आ रहा है।

उद्यान में लगाए गए पौधे अब उजड़ रहे

उद्यान में बेशकीमती पौधों का रोपण किया गया था जो आज बिना राख रखाव के सुख कर खाक हो रहे हैं। वहां लगी लाइटे भी बंध पड़ी नजर आ रही हैं।

साधन सामग्री भी हो गई कबाड़

दरअसल बगीचे में बच्चों के लिए कसरत करने के साधन व बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले लगवाए थे वो भी लेकिन जिम्मेदारों के अनदेखी के कारण शरारती तत्वों उन्हें उखाड़ कर अस्त व्यस्त कर दिया है।

उद्यान बना रहा है, शरारती तत्वों का अड्डा

समय पर पंचायत की ओर से ध्यान नहीं देने से बगीचे में शरारती तत्वों का अड्डा बन रहा हैं। जहां पर शराब के बोतले व पव्वे पड़े हुए नजर आते है।। साथ ही गुटखा सिगरेट जैसी कई चीजें पड़ी हुई है।

बगीचे में लगे कचरे के ढेर

दरअसल जिम्मेदार की अनदेखी से समय पर सफाई नहीं होने से बगीचे में कचरे के ढेर नजर आ रहे है। लेकिन संबंधित विभाग की ओर से कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। अब देखने वाली बात यह कि कब इस उद्यान की ओर जिम्मेदार ध्यान दे कर बदहाली के शिकार उद्यान को फिर से आमजन के लिए फिर से साँचियाव माता उद्यान में रौनक आ जाये।

error: Content is protected !!