खेत में गेहूं की खड़ी फसल में शॉट सर्किट से लगी आगबड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू

सिरोही – (रमेश टेलर)जावाल कस्बे के गोल रोड पर सोमवार को दोपहर में एक खेत खड़ी गेहूं की फसल में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई ।
देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया । सूचना मिलते ग्रामीण व जावाल चौकी प्रभारी राजेंद्रसिंह मय जाब्ता मौके पर पहुंचे । चौकी प्रभारी राजेंद्रसिंह शेखावत ने बताया कि बदाराम माली के खेत में ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई जिसमें गेहूं की खड़ी फसल को नुकसान हुआ। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया । वहीं दमकल भी मौके पर पहुंचकर दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया ।

error: Content is protected !!