मंडवाड़ा में प्रथम भील राणा समाज क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य समापन

सिरोही – रमेश टेलर

सिरोही के समीप मंडवाड़ा में प्रथम भील राणा समाज क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन आज बड़े उत्साह के साथ संपन्न हुआ।

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में कुल 25 टीमों ने भाग लिया। सिरोही, जालौर और पाली जिलों की टीमों के बीच हुए रोमांचक मुकाबलों ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।


टूर्नामेंट में जालपुर स्टार रेवदर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता ट्रॉफी अपने नाम की, जबकि गोगरा पाली की टीम उपविजेता रही। खिलाड़ियों को ट्रॉफी एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व जावाल नगरपालिका अध्यक्ष कनाराम राणा,ठाकुर अमर सिंह देवड़ा एवं समाजसेवी पुनित भाई अग्रवाल रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेलों को समाज में एकता और भाईचारे का माध्यम बताया।
आयोजन समस्त भील समाज मंडवाड़ा के तत्वावधान में संपन्न हुआ, जिसमें समाज के गणमान्य नागरिकों और बड़ी संख्या में युवाओं की उपस्थिति रही।
टूर्नामेंट के दौरान युवाओं में जोश, उत्साह और आपसी भाईचारे का संदेश साफ नजर आया। आयोजन को सफल बनाने में समाज के सदस्यों का विशेष सहयोग रहा।

error: Content is protected !!