मंडवारिया में श्री दाता सादुर्लसिंह जी मंदिर की भव्य प्राण प्रतिष्ठा धूमधाम से हुई सम्पन्न

दिनभर श्रद्धालुओं का लगा रहा तांता, हजारो श्रद्धालुओं ने लिया महाप्रसाद का लाभ

सिरोही – (रमेश टेलर) सिरोही जिले के मंडवारिया गांव स्थित श्री दाता सादुर्लसिंह जी मंदिर की दो दिवसीय प्राण-प्रतिष्ठा बुधवार को मूर्ति स्थापना के साथ भव्य एवं श्रद्धापूर्वक सम्पन्न हुई। आयोजन के दौरान भंवर सिंह पुत्र रुपसिंह देवड़ा परिवार द्वारा हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा कर प्रतिष्ठा को ऐतिहासिक रूप दिया गया।

प्राण प्रतिष्ठा के बाद दिनभर भक्ति संध्या व धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसमे भजन कलाकार अंकुश गहलोत एंड पार्टी, छोटू सिंह रावणा एंड पार्टी एवं श्री राजपुरोहित पार्टी ने भजनों की शानदार प्रस्तुतियाँ दीं। वहीं हरे कृष्णा भक्त भागवत ने भगवद गीता पर प्रवचन देकर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।

प्राणप्रतिष्ठा के दिन भर दर्शनार्थियों का ताता लगा रहा तो वहीं हजारों श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद का लाभ लिया

प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में महंत तीर्थ गिरी महाराज, महंत रमेश भारती , महंत करण गिरी, पूर्व मंत्री मानवेन्द्र सिंह जसोल, वंशवृदन सिंह (बूंदी दरबार) समेत काफी संख्या में जनप्रतिनिधियो सहित आसपास के गांवों के गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!