आंदोलन के तहत गांव गांव ढाणी ढाणी कर रहे है सम्पर्क
जालोर। भाद्राजून ब्लॉक में मनरेगा बचाओ संग्राम जन आंदोलन के तहत गाँव गांव संपर्क कर चौपालें आयोजित की जा रही है। आंदोलन के तहत बाला, नया रामा, बरवा, बांकली गांवों में महानरेगा बचाओ संग्राम अभियान की शुरुआत की गई।
जिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष एवं विधानसभा प्रत्याशी सरोज चौधरी ने कहा कि मनरेगा बचाओ संग्राम अब जन आंदोलन बन गया है। आमजन को भी पता लग गया है कि मनरेगा का नाम बदल कर इस योजना के जनहित के ध्येय को ही बिगाड़ दिया है। भाजपा सरकारों को मानो जनता से कोई सरोकार ही नहीं हो। इसलिए कांग्रेस द्वारा गरीब मजदूर और ग्रामीण भारत के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए मनरेगा बचाओ संग्राम आयोजित किया जा रहा है जिसके तहत भाद्राजून ब्लॉक में चौपाल और जनसंपर्क किया जा रहा है। इसके तहत गाँवों में चौपालों का भी आयोजन किया जा रहा है। केंद्र सरकार ने मनरेगा योजना को बदलकर इसके स्वरूप को पूरा बिगाड़ दिया है।

ब्लॉक अध्यक्ष गलबाराम मीणा ने कहा कि जहां पहले रोजगार कानून गारंटी हुआ करता था वहीं अब इसमें काफी बदलाव किया गया है जो गरीब, मजदूर और ग्रामीण के हितों के विरुद्ध हैं। कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता हर जिले, ब्लॉक, गांव, ढाणी और घर-घर तक संपर्क कर मनरेगा को बचाने के लिए प्रयास करेंगे और संग्राम के रूप में इसे जन आंदोलन बनाएंगे। कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष सरोज चौधरी, ब्लॉक अध्यक्ष गलबाराम मीणा, वरिष्ठ कांग्रेसी मिश्रीमल चौधरी, सरपंच पुखराज मेघवाल, युवा नेता भरतसिंह राजपुरोहित, देवाराम टांटिया, सरपंच जोराराम मीणा, सांवलराम चौधरी, भागीरथ चौधरी, अशोक चौधरी, पन्नाराम चौधरी,मकराराम, जीवाराम, कर्मवीर मेघवाल, गोपालसिंह,वजाराम सरगरा, युवा कांग्रेस नेता विक्रम चौधरी,
मकराराम बांकली सहित कांग्रेसजन व ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

