मनरेगा मेट को डेढ़ साल से भुगतान नहीं, गांवों में नहीं मिल रहा रोजगार संयम लोढ़ा

मनरेगा बचाओ महाअभियान के तहत पूर्व विधायक ने नौ गांवों में किया जनसंपर्क

सिरोही (रमेश टेलर)

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर चलाए जा रहे मनरेगा बचाओ महाअभियान के तहत पूर्व विधायक संयम लोढ़ा का जनसंपर्क कार्यक्रम दूसरे दिन भी जारी रहा। रविवार को उन्होंने शिवगंज ब्लॉक के जोयला, जोगापुरा, आल्पा, रोवाडा, मनादर, झाड़ोली वीर, कैलाशनगर, नारदरा एवं ओडा गांवों में पहुंचकर ग्रामीणों से संवाद किया और मनरेगा कानून को बचाने के लिए सहयोग की अपील की।
जनसंपर्क के दौरान लोढ़ा ने कहा कि मनरेगा रोजगार की गारंटी देने वाला कानून है, जिसे केंद्र की भाजपा सरकार कमजोर कर रही है। कांग्रेस सरकार के समय इस कानून के तहत 100 दिन के रोजगार की गारंटी और मजदूरी नहीं मिलने पर बेरोजगारी भत्ता देने का प्रावधान था, जिसे अब समाप्त कर दिया गया है। इसके स्थान पर नई योजना लागू कर दी गई है, जिसमें काम का चयन और योजना का क्षेत्र दिल्ली से तय होगा, जबकि पहले गांव स्तर पर यह निर्णय लिया जाता था।
उन्होंने यह भी कहा कि पहले मनरेगा में मजदूरी का पूरा भुगतान केंद्र सरकार करती थी, लेकिन अब केंद्र सरकार प्रति रुपए में केवल 60 पैसे का योगदान कर रही है, जिससे योजनाओं और रोजगार पर सीधा असर पड़ रहा है।


लोढ़ा ने बताया कि वर्तमान में शिवगंज क्षेत्र की 11 पंचायतों में 50 से भी कम मजदूर कार्यरत हैं, जो बेहद चिंताजनक है।
उन्होंने ग्रामीणों से अभियान को समर्थन देने और अपने हक की लड़ाई में एकजुट होने का आह्वान किया। जनसंपर्क अभियान के दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण रावल, नगर कांग्रेस अध्यक्ष शिवगंज डॉ हनवंत सिंह मेड़तिया, प्रकाश राज मीना जिलाध्यक्ष यूथ कांग्रेस सिरोही
चम्पालाल तिरगर जिलाध्यक्ष एनएसयूआई सिरोही
पन्ना लाल मंडल अध्यक्ष पालड़ी एम, कुशल देवड़ा पूर्व जिलाध्यक्ष एनएसयूआई सिरोही, रविन्द्र रावल जिलाध्यक्ष सोशल मीडिया सिरोही समेत काफी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

error: Content is protected !!