मनरेगा स्थल पर कार्यरत महिला श्रमिक को सांड ने किया घायल, सिरोही किया रेफर


सिरोही । जिले की जावाल ग्राम पंचायत क्षेत्र में संचालित महात्मा गांधी नरेगा योजना के कार्य स्थल पर एक महिला श्रमिक के घायल होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार पंचायत क्षेत्र के तलसी नाड़ी में नरेगा कार्य के दौरान एक नंदी (सांड) के हमले से महिला श्रमिक घायल हो गई।
घायल महिला की पहचान गीता पत्नी जीवाराम मेघवाल, निवासी जावाल के रूप में हुई है। घटना के समय गीता अन्य श्रमिकों के साथ नरेगा स्थल पर कार्य कर रही थी, तभी अचानक नंदी ने उस पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत एंबुलेंस की सहायता से घायल महिला को जावाल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे सिरोही अस्पताल रेफर कर दिया।
फिलहाल महिला का सिरोही अस्पताल में उपचार जारी है।

error: Content is protected !!