पंजाब के राज्यपाल कटारिया का सिरोही में भाजपाईयों ने किया गर्मजोशी से स्वागत

सिरोही – (रमेश टेलर)पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया के सिरोही आगमन के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ रक्षा भंड़ारी के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व जनप्रतिनिधियों ने गर्म जोशी से स्वागत किया।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रोहित खत्री ने बताया कि पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया सिरोही सर्किट हाउस में पहुंचने पर भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने साफ़ा पहनाकर सिरोही की प्रसिद्ध तलवार भेट कर स्वागत अभिनंदन किया। राज्यपाल कटारिया अल्प समय के लिए सर्किट हाउस पहुंचे। उन्होंने जिलाध्यक्ष भंड़ारी से भाजपा नेत्री विधानसभा उपाध्यक्ष तारा भंड़ारी की कुशलक्षेम पूँछी। उसके बाद रेवदर के निम्बज तय कार्यक्रम के लिए रवाना हुए। सिरोही जिले मे राज्यपाल कटारिया का भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं द्वारा जगह जगह स्वागत अभिनंदन किया गया।
इस मौके पर काफी संख्या में जिला पदाधिकारियों के सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।

error: Content is protected !!